समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर चौक से गुरुवार की शाम उत्पाद विभाग की टीम द्वारा की गई गिरफ्तारी के विरोध में स्थानीय लोगों ने एनएच-28 को जाम कर आक्रोश जताया। संवाद प्रेषण तक सड़क जाम जारी था। वहीं सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी थी।
बता दें कि उत्पाद विभाग की टीम गुप्त सूचना पर बुधवार की शाम गंगापुर चौक से शराब कारोबारियों को गिरफ्तार करने आई थी। छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम एक नाबालिग छात्र को गिरफ्तार कर के जा रही थी। इससे आक्रोशित स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर भगा दिया था।
गुरुवार की शाम उत्पाद विभाग की टीम ने करीब तीन दर्जन सदस्यों के साथ निर्दिष्ट स्थान पर धावा बोलकर एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी के दौरान लाठी चार्ज किए जाने से करीब दो दर्जन लोग चोटिल भी हो गए।
उत्पाद विभाग की टीम के जाने के बाद स्थानीय लोगों ने गंगापुर चौक स्थित एनएच-28 को जाम कर आक्रोश जताया। ग्रामीणों का आरोप था कि उत्पाद विभाग की टीम ने ऐसे लोगों को भी गिरफ्तार किया है, जो सामान्य लोग थे और शराब के कारोबार से उनका कोई लेना-देना नहीं था। उत्पाद विभाग की टीम द्वारा जबतक निर्दोष लोगों को छोड़ा नहीं जाता, तबतक सड़क जाम जारी रहेगा।
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…
समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…