समस्तीपुर/चकमेहसी :- समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मालीनगर बरगामा गांव में एक घर से गहने साफ करने के नाम पर दो ठग जेवरात लेकर फरार हो गये। इस बाबत मालीनगर बरगामा निवासी विनोद शर्मा ने बुधवार को थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में कहा है कि बीते मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे दो लोग बाइक से उनके घर आये और अपने को आईएमसी कम्पनी का सेल्स मैनेजर बताया।
उसके बाद पत्नी व पुत्री को आईएमसी कम्पनी का सोना साफ करने के प्रोडक्ट के बारे में बता झांसे में ले जेवरात साफ करने के लिए पानी गर्म करने को कहा। दोनों पानी गर्म करने घर में गयी तब दोनों ठग जेवरात लेकर फरार हो गये। थाना अध्यक्ष चंद्रकिशोर टुडू ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले की जांच कर अग्रेतर कारवाई की जा रही है।
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…