National

समस्तीपुर समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की समसामयिक पत्रिका अंजोर का विमोचन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समाहरणालय सभागार में गुरुवार को शिक्षा विभाग की समसामयिक पत्रिका अंजोर का विमोचन किया गया। ग्रामीण विकास मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार, विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार, विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन, विधायक वीरेंद्र कुमार, डीएम योगेन्द्र सिंह, एसपी हृदयकांत सहित अन्य पदाधिकारियों ने पत्रिका का विमोचन किया।

मौके पर बताया गया कि शिक्षा विभाग समस्तीपुर की समसामयिक पत्रिका अंजोर के प्रवेशांक का विमोचन किया गया। पत्रिका के प्रवेशांक में कहानी, कविता, आलेख सहित कई अन्य विधाओं की रचनाओं को शामिल किया गया है। पत्रिका के संपादक एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एसएसए) मानवेन्द्र कुमार राय ने बताया कि पत्रिका के प्रकाशन से जिले के स्कूलों में रचनात्मक गतिविधियों व नवाचारों को बढ़ावा मिलेगा।

ज्ञात हो कि शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम ने शैक्षणिक पत्रिका के प्रकाशन का निर्देश दिया था। इसी क्रम में शिक्षा विभाग ने उक्त पत्रिका का प्रकाशन किया है। इस पत्रिका के मुख्य संरक्षक डीएम योगेंद्र सिंह, संरक्षक डीईओ मदन राय एवं संपादक डीपीओ एसएसए मानवेन्द्र कुमार राय हैं। पत्रिका के संपादक मंडल सदस्यों में प्रधानाध्यापक अनंत कुमार राय, अखिलेश ठाकुर, ब्रजदेव बली प्रसाद वर्मा, सौरभ कुमार तथा शिक्षक गगन कुमार शामिल हैं। वहीं तकनीकी सहयोग डॉ चंदन कुमार, मनीषचन्द्र प्रसाद ने तथा आवरण सज्जा पंकज कुमार सिन्हा ने किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

31 मिनट ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

2 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

4 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

9 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

10 घंटे ago