समस्तीपुर :- डीएम योगेंद्र सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में मंगलवार को बिहार कर्मचारी चयन आयोग से राजस्व कर्मचारी के पद पर चयनित 233 अभ्यर्थियों में से 210 को नियुक्ति पत्र दिया। चयनित अभ्यर्थियों ने 23 से 25 अगस्त तक कैम्प में भाग लिया था।
नियुक्ति पत्र देने के पहले डीएम ने नवनियुक्त राजस्व कर्मियों को राजस्व विभाग से संबंधित कार्य व दायित्वों की जानकारी दी। अब सभी नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को 12 सितम्बर से नगर भवन में प्रवेशकालीन प्रशिक्षण दिया जायेगा। वहीं सभी का पदस्थापन रेंडमाइजेशन तकनीक के माध्यम से किया जाएगा।
मौके पर बैठक में अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व प्रशाखा पवन कुमार मंडल, स्थापना उप समाहर्ता ऋषभ राज, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय प्रशाखा अली एकराम, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी आशुतोष नंदन सिंहआदि थे।
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…
समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…