National

दलसिंहसराय पुलिस ने लोडेड पिस्तौल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, हथियार के साथ वीडियो हुआ था वायरल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर में बीते कई महीनों से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पिस्टल के साथ वीडियो वायरल करने का सिलसिला अनवरत जारी है. इसी बीच जिला की पुलिस को एक मामले में सफलता मिली है. जहां दलसिंहसराय थाना की पुलिस ने एक लोडेड पिस्तौल के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई है. युवक की पहचान शहर के चकलोकमान निवासी सुनील झा के पुत्र रामलाल झा के रूप में हुई है.

बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व ही उक्त युवक का एक वीडियो सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में वह अपनी कमर में पिस्टल रखे हुए था. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय के निर्देश पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई.

टीम में प्रशिक्षु दारोगा रंजीत कुमार शर्मा, एएसआई रंजीत सिंह सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर युवक को शहर के मंसूरचक रोड स्थित लजीज होटल के सामने से गिरफ्तार किया है. इस संबंध में अनुमंडल पुलिस कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में गुरुवार को एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि युवक के ऊपर दलसिंहसराय थाना में ही तीन कांड दर्ज था. इसमें से वह एक में बेल पर बाहर था. युवक का इतिहास को खंघाला जा रहा है. उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

9 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

13 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

18 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

18 घंटे ago