Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, गर्भवती महिला समेत दोनों गुट से 6 लोग घायल…

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के मथुरापुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत बेगमपुर गांव में मंगलवार को 4 धुर जमीन को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्ष की ओर से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में मुन्नी बेगम उनकी पुत्री महक परवीन, साजदा खातून, नसरीन परवीन के अलावे अन्य 2 लोग शामिल हैं।

घायलों में साजदा खातून की स्थिति गंभीर बनी हुई है वह गर्भ से है।साजदा खातून के पिता द्वारा 4 धुर जमीन वर्षों पूर्व ली गई थी। जमीन पर वे लोग मकान का निर्माण कर रहे थे इसी दौरान मुन्नी बेगम के पति मोहम्मद साबिर आदि मौके पर पहुंच गए और उन लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी । बाद में हो-हल्ला होने पर जुटे ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को शांत कराया‌।

मारपीट के दौरान घायल साजदा खातून गर्भवती है जो अब तक बेहोश बनी हुई है, उधर पूरी घटना का वीडियो दोपहर बाद वायरल हुआ है। जिसमें कई महिलाएं आपस में झगड़ते हुई दिख रही है। उधर घटना की सूचना पर नगर पुलिस ने घायलों का बयान लेकर प्राथमिकी के लिए मथुरापुर ओपी भेज दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिव्यांगजनों को किया गया जागरूक, सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

समस्तीपुर : दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके अधिकारों के…

34 मिनट ago

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

13 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

16 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

22 घंटे ago