समस्तीपुर/उजियारपुर :- उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलारी व गांवपुर की सीमा पर पिस्टल से फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में पुलिस ने दो युवक को धर दबोचा है। पकड़े गये युवकों में से एक के पास से पिस्टल व दो गोली भी बरामद की गई है। उक्त युवक की पहचान गांवपुर निवासी संजय कुमार साह के पुत्र ऋषश आर्यण उर्फ रितिक व धर्मेंद्र साह के पुत्र आदित्य कुमार के रूप में की गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनो आरोपी के बारे में ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि वे पिस्टल लहराते हुए गोली चला रहे हैं। इस पर पुलिस की गश्ती दल मौके पर पहुंची। पुलिस के आने की आहट पाते ही युवकों ने आसपास के लोगो में दहशत कायम करने के लिए एक बार फिर हवा में गोली चलायी। उसके बाद भागने लगे। लेकिन पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दो युवकों को खदेड़ कर पकड़ लिया। बाद में तलाशी में एक के पास से गोली पिस्टल बरामद की गई।
गांव के लोगों में चर्चा है कि किसी लड़की से आरोपी ऋतिक प्रेम करता है जिसमें एक दूसरे लड़का खलल डालने का प्रयास करता है। इसी के चलते उस लड़का को डराने के लिए हवाई फायरिंग करने की बात सामने आ रही है। लोगों में यह भी चर्चा है की उक्त युवक हमेशा गांव में हथियार दिखाकर लोगों में भय भी बनाने की कोशिश करता था। हालांकि थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि फायरिंग वाले स्थान से खोखा नहीं मिला है। उन्होंने फायरिंग पर संदेह भी जताया।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौली चौक स्थित सरस्वती चौक के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक स्थित एक कंप्यूटर दुकान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से रिश्ते को शर्मसार…
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड के मेयारी पंचायत में श्मशान की जमीन पर पंचायत सरकार भवन…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…