समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में बढ़ते आपराधिक वारदातों एवं अपराध नियंत्रण में विफल रहने के कारण नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय को एसपी ह्रदयकांत ने लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह विभूतिपुर के थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी को नगर थाना की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा सदर अंचल निरीक्षक विक्रम आचार्य को पटोरी थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पटोरी थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल को विभूतिपुर थाना की कमान सौंपी गई है।
बता दें कि नगर थानाध्यक्ष का परफॉर्मेंस कुछ माह से खराब चल रहा था। उनके थाना क्षेत्र में गाहे-बगाहे आपराधिक घटनाएं हो रही थी। यही वजह रहा कि इनको दूसरे थाना में भेजने के बजाए लाइन में भेज दिया गया। सूत्रों के अनुसार मारवाड़ी बाजार में जमीनी विवाद को लेकर हुए गोलीकांड मामले में अब तक नगर थाना के द्वारा कोई भी गिरफ्तारी नहीं की गई थी, जिस कारण एसपी ह्रदयकांत ने नगर थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की है।
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…
समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…