समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में एक शराब तस्कर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर निवासी नथुनी पासवान के पुत्र राजू कुमार को बीते शाम चकमेहसी थाना की पुलिस ने शराब के साथ पकड़कर थाना लाई थी। जहाँ मामला दर्ज करते हुए बुधवार को जेल भेजने से पहले मेडिकल जाँच के लिए उसे सदर अस्पताल लाया गया।
इस दौरान वह पुलिस को चकमा देते हुए हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया। वहीं आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से भागने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फरार आरोपी राजू कुमार के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि बहुत दिनों से पुलिस को इसकी तलाश थी।
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…
समस्तीपुर : गैस संकट के बीच अब उसका दूसरा असर भी दिखाई देने लगा है।…
समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…
बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…