समस्तीपुर :- सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के लिए समस्तीपुर स्टेशन पर आरपीएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। आरपीएफ के एसी टीएस गोपा कुमार के नेतृत्व में शनिवार शाम में आरपीएफ के अधिकारी एवं कांस्टेबल ने समस्तीपुर स्टेशन के सभी प्लेटफार्म के साथ-साथ सर्कुलेटिंग एरिया में फ्लैग मार्च किया।
सोशल मीडिया पर बंद की चल रही अफवाह को लेकर हुए फ्लैग मार्च के दौरान एसी टीएस गोपा कुमार ने सभी आरपीएफ अधिकारियों एवं कर्मियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया। ताकि किसी भी तरह की कोई घटना न हो सके।
उनके निर्देश पर स्टेशन के मुख्य द्वार के अलावे यार्ड, प्लेटफार्म, एफओबी आदि स्थानों पर भी अधिकारियों एवं जवानों की तैनाती भी कर दी गयी। बताया गया है कि शनिवार शाम स्टेशन पर अचानक आरपीएफ के फ्लैग मार्च को देख यात्री अचंभित हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर रविवार को बंद करने की फैल रही अपुष्ट खबरों को लेकर समस्तीपुर स्टेशन पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी है। स्टेशन परिसर एवं बाहरी परिसर में जगह-जगह संवेदनशील स्थानों का चयन करते हुए अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…