समस्तीपुर/पटोरी :- समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पटोरी बाजार सोमवारी हाट के निकट सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया गेट्स स्लिम शाखा परिसर में अवस्थित एटीएम से अज्ञात बदमाशों ने राशि लूटने का प्रयास किया। जिसे एक नेपाली चौकीदार ने अपनी अपनी सूझबूझ से विफल कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की रात लगभग दो बजे दो बदमाशों के द्वारा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की चकसलेम शाखा के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा था। जिसे स्थानीय व्यवसायियों के द्वारा तैनात किए गए एक नेपाली चौकीदार के द्वारा शोर मचाने पर दोनों बदमाश भाग खड़े हुए और एटीएम की राशि लुटने से बच गई। इसके बाद नेपाली चौकीदार के द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय थाना को दी गई।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य, दारोगा अनिल शर्मा, एसआई छोटे पासवान, लालकृष्ण यादव, पीटीसी दीपक कुमार वहां पहुंचे एयर घटना की तहकीकात की और घटना की जानकारी बैंक के एक कर्मी को दी गई। जिसके बाद बैंक कर्मी ने आकर एटीएम के गेट को तत्काल लॉक कर दिया। थानाध्यक्ष के निर्देश पर जांच प्रक्रिया पूरी होने तक एटीएम के बाहर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बैंक में मौजूद सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जाएगा तथा अपराधियों की पहचान कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…