National

समस्तीपुर में खुलेआम घूम रहे 12 नामजद अभियुक्त, दो अप्राथमिकी अभियुक्त को पकड़ पीठ थपथपाने में जुटी नगर थाना की पुलिस, चर्चाओं का बाजार गर्म

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के मारवाड़ी में दो माह पहले दिनदहाड़े बदमाशों द्वारा गोलीबारी की घटना मामले में नगर पुलिस ने मगरदही राउत लेन से दो अप्राथमिकी युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वली तेघड़ा निवासी चंद्रशेखर प्रसाद सिंह के पुत्र चंदन कुमार सिंह के रूप में की गई है जो वर्तमान में समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इलमासनगर खैड़ी में रहता था। वहीं दूसरे गिरफ्तार युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर निवासी वदन चौधरी के पुत्र गोविंद कुमार के रूप में की गई है। बता दे कि प्राथमिकी में आरोपित एक दर्जन आरोपियों में से पुलिस अब तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

गिरफ्तार दोनों युवकों के पास से एक देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस व दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। गिरफ्तार दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार युवकों का अपराधिक इतिहास रहा है। खानपुर थाना कांड संख्या 135/21 में भी वह नामजद था। छापेमारी दल में नगर थानाध्यक्ष चंद्र कांत गौरी, एसआई सुनील कुमार, पीएसआई फैज़ुल अंसारी एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

दिनदहाड़े गोलियों की तर-तराहट से कांप उठा था मारवाड़ी बाजार :

आपको बता दें कि बीते 13 जून की दोपहर हथियार से लैश लगभग एक दर्जन बदमाशों मारवाड़ी बाजार में एक मकान पर कब्जा दिलाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान 20 राउंड से भी अधिक गोली चलाई गई थी। इस दौरान दो युवक को गोली भी लग गई थी।

घटना के बाद आरिफ अहमद ने एक दर्जन लोगों को आरोपित करते हुए नगर थाने में आवेदन दिया था लेकिन अब तक किसी भी प्राथमिकी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वहीं CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है जबकि इस घटना के मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से अब भी दूर है व सभी खुलेआम घूम रहे हैं। जिससे पुलिसिया करवाई पर सवालिया निशान खड़ा होना लाजमी है। घटना के बाद हफ्तों तक मारवाड़ी बाजार में सन्नाटा छाया रहा था।

प्राथमिकी में इन लोगों को किया गया है आरोपित :

पटना सीटी के शोएब अहमद की पत्नी रोशन आरा, शोएब अहमद, नगर थाना के मारवाड़ी बाजार खान मार्केट निवासी पारस जैन, मधु जैन, बसंत जैन, मगरदही मोहल्ला के नुरूलहक खान के पुत्र छोटन खान, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनेलाल ढाला के ओमप्रकाश राम के पुत्र कुणाल राम, बहादुरपुर के सुनिल पासवान के पुत्र मिथुन पासवान, धर्मपुर बैतल चौक के तमन्ने के पुत्र साकिब, सोनेलाल ढाला मसलनचक के सुरेश यादव के पुत्र सन्नी यादव, बंगरा थाना के मुर्गियाचक निवासी बाबू यादव के पुत्र चुसनी, स्टेशन रोड कबीर आश्रम के उदय प्रकाश राम के पुत्र मनीस राम उर्फ मनीया समेत 12 को नामजद किया गया है।

आठ धूर जमीन के लिए मारवाड़ी बाजार में फायरिंग :

मारवाड़ी बाजार स्थित खादी भंडार के पास आठ धूर जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद है। दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। आरोप है कि जमीन व मकान पर एक पक्ष का कब्जा है। उसी को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने धावा बोलकर कब्जा करने का प्रयास किया। फायरिंग में दो लोग गोली लगने से जख्मी भी हो गये थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फायरिंग शुरू होते ही बाजार में भगदड़ मच गयी थी। लोग दुकानों या सुरक्षित जगहों पर छिप गये थे। बाद में नगर थाने की पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रित की थी। इस दौरान मारवाड़ी बाजार घंटों रणक्षेत्र में तब्दील रहा था। घटना के हफ्तों बाद तक बाजार में विरानगी छायी रही थी।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

21 मिनट ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

36 मिनट ago

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

9 घंटे ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

15 घंटे ago