National

समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम ने बंद घर से 108 कार्टन विदेशी शराब किया जब्त

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- उत्पाद एवं मद्य निषेद विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा गांव में एक घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। इस दौरान गृहस्वामी रामनदंन सिंह के पुत्र विकास कुमार को भी उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया। उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि शराब की खेप पहुंचने की गुप्त सूचना पर गुरुवार दोपहर मुसरीघरारी थाना के बरबट्टा गांव में रामनंदन सिंह के घर पर छापेमारी की गयी।

इस दौरान घर में छिपाकर रखी गयी 108 कार्टन विदेशी शराब जब्त की गयी। जिसकी मात्रा 954 लीटर आंकी गयी है। उन्होंने बताया कि गृहस्वामी तो फरार हो गए, लेकिन उनके पुत्र विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बतादें कि मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के कई गांवों में बड़े पैमाने पर अवैध रुप से शराब का धंधा हो रहा है। इससे पूर्व भी उत्पाद विभाग एवं पुलिस विभाग की टीम भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद कर चुकी है। इसके बावजूद मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में शराब की बड़ी खेप लगातार पहुंच रही है। इससे पूर्व उत्पाद विभाग की टीम ने इस क्षेत्र में संचालित दो लाइन होटल को भी सील कर चुके हैं। जहां शराब उपलब्ध करायी जा रही थी।

विदित हो कि जिले में जहरीली शराब की बड़ी खेप पहुंचने की गुप्त सूचना के बाद विभाग काफी अलर्ट हो गया है। इसको लेकर मुसरीघरारी, दलसिंहसराय व उजियारपुर थाना क्षेत्र में लगातार छापेमारी कर रही है। तीन दिन पूर्व भी खानपुर थाना के खैरी धरमपुर गांव से 195 कार्टन विदेशी शराब के साथ ट्रक, पिकअप, बोलेरो, बाइक सहित तीन धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

8 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

9 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

11 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

21 घंटे ago