समस्तीपुर :- मोहर्रम को लेकर मंगलवार को दिन भर शहर में या अली या हुसैन का नारा गूंजता रहा। एक जुलूस गुजरता नहीं था कि पीछे से ताजिया लेकर दूसरा जुलूस पहुंच जाता था। सभी ताजिया जुलूस में डीजे की आवाज पर धार्मिक नारे लगाने के साथ उत्साही युवकों की टोली ने जगह जगह अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया। किसी ने लाठी भांजी तो किसी ने तलवार बाजी का प्रदर्शन कर दर्शकों को अचंभित कर दिया।
विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए जुलूस के साथ पुलिस की भी गाड़ी चल रही थी। शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी ताजिया जुलूस निकाला गया था। जो एक एक कर शहर से गुजरा। जुलूस में शामिल युवकों की टोली चौक चौराहों पर रूक रूक कर अपने कला कौशल का प्रदर्शन कर रही थी। जुलूस में आगे आगे डीजे लदी गाड़ी थी जिसके पीछे अस्त्र शस्त्र से सजा अखाड़े के सामान की ट्राली थी। उसके बाद ताजिया था। जिसके आगे गाड़ी पर सवार युवक बिजली के तार से उसे बचाने की कवायद करने में लगे हुए थे।
समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…