National

समस्तीपुर में 20 सूत्री मांगों को लेकर प्रधान व मुख्य डाकघर सहित 40 उप डाकघर में हड़ताल पर बैठे कर्मी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर मुख्य व दलसिंहसराय प्रधान डाकघर सहित 40 उप डाकघर में 20 सूत्री मांग को लेकर डाक प्रमंडल का एक दिवसीय हड़ताल बुधवार को आयोजित हुआ। डाकघर बंद रहने से स्पीड पोस्ट सेवा, पत्रों का वितरण, जमा निकासी, आधार का काम पूर्णतः बन्द रहा. डाकघर बंद रहने से राखी की बुकिंग और तिरंगा झंडा के लिए सैकड़ों ग्राहक परेशान रहे।

सभी हड़तालियों ने मुख्य द्वार पर केंद्र सरकार विरोधी नारे भी लगाए। आज के इस सांकेतिक हड़ताल से यदि मांगे पूरी नही होती है तो आगे अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा। इधर दलसिंहसराय मुख्य डाकघर के प्रवेश द्वार पर एक दिवसीय धरना देकर हड़ताल को सफल बनाया। संघ के वरिष्ठ साथी राजीव कुमार सिंह, डाक सहायक की अध्यक्षता और संजय कुमार सुमन पोस्टमैन के संचालन में कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

केंद्र सरकार के कर्मचारी विरोधी दनमात्मक नीति के विरोध में अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ एआईपीईयू के ग्रुप 3 एवं ग्रुप 4 के दिल्ली एवं पटना के आह्वान पर अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ तथा ग्रामीण डाक सेवक के द्वारा डाक मित्र योजना, कॉमन सर्विस सेंटर के नाम पर डाक विभाग को निगमीकरण की ओर ले जाने, डाकघर के पीओएसबी योजनाओं एवं सीईपीटी के हस्तानांतरण आदि को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में नियंत्रण में करने की योजना, नई पेंशन योजना को हटाकर पुरानी पेंशन योजना लागू करने, रिक्त पदों को भरने, पोस्टमैन/मेल गार्डस/एमटीएस को पीए/एसए की एलजीओ परीक्षा में 50%कोटा प्रदान करने के साथ 18 महीने के डीए/डीआर बकाया का भुगतान करने, पीए/एसए को उनकी उच्च योग्यता एवँ एसएससी के बदले विभागीय परीक्षा के आधार पर उच्च वेतन प्रदान करने को लेकर एक दिवसीय हड़ताल किया गया।

मौके पर शैलेश कुमार सिंह, संजय झा, मृत्युंजय कुमार, संतोष कुमार झा, दिलीप कुमार, अभिषेक कुमार मिश्रा, संजीव कुमार, ओम प्रकाश सिंह, सतीश चंद्र चौधरी, राजीव कुमार सिंह, अरुण पासवान, कुमार प्रणव प्रकाश, संजय सुमन, जालंधर पंडित, राम कुमार चौधरी, अशोक कुमार मिश्र, रामा कांत राय, अजय कुमार महतो, बालेश्वर पासवान, सचिन्द्र कुमार, अरूण कुमार झा, विजय कुमार सिंह, मो याशीर अराफात, कमलेश्वर साह, दिलीप कुमार झा, राम प्रवेश झा आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

2 घंटे ago

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

9 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago