National

समस्तीपुर में बाप बेटे की लड़ाई में बहु ने चला दी मुंगरी, बाप की हुई मौत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय अनुमंडल के घटहो ओपी क्षेत्र अंतर्गत कांचा पंचायत में पैसे को लेकर बाप-बेटे की बीच चल रही लड़ाई में बहु के द्वारा लकड़ी के मुंगरी से प्रहार करने बाप की मौत हो गई। घटना बुधवार के रात की है। मृतक की पहचान घटहो ओपी क्षेत्र के कांचा पंचायत के वार्ड संख्या-1 निवासी मो. इनायत के पुत्र मो. कलम (55) के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि मृतक मो. कलम और बड़े पुत्र मो. कादिर के बीच प्रदेश जाने के लिए पैसे मांगने पर दोनों के बीच विवाद हुआ जो मारपीट में बदल गया। बाप-बेटे की बीच हो रही मारपीट में मो. कादिर की पत्नी भी शामिल हो गई। इस दौरान कादिर की पत्नी ने लकड़ी के मुंगरी से ससुर मो. कलाम पर बार कर दी जिससे कलाम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर घटहो ओपी के पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराते हुए शव को स्वजनो को सौप दिया। इधर मृतक के दूसरे भाई ने पिता की पिटकर हत्या करने को लेकर बड़े भाई मो.  कादिर और उसकी पत्नी को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है।

 

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

12 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

20 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

20 घंटे ago