समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय अनुमंडल के घटहो ओपी क्षेत्र अंतर्गत कांचा पंचायत में पैसे को लेकर बाप-बेटे की बीच चल रही लड़ाई में बहु के द्वारा लकड़ी के मुंगरी से प्रहार करने बाप की मौत हो गई। घटना बुधवार के रात की है। मृतक की पहचान घटहो ओपी क्षेत्र के कांचा पंचायत के वार्ड संख्या-1 निवासी मो. इनायत के पुत्र मो. कलम (55) के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि मृतक मो. कलम और बड़े पुत्र मो. कादिर के बीच प्रदेश जाने के लिए पैसे मांगने पर दोनों के बीच विवाद हुआ जो मारपीट में बदल गया। बाप-बेटे की बीच हो रही मारपीट में मो. कादिर की पत्नी भी शामिल हो गई। इस दौरान कादिर की पत्नी ने लकड़ी के मुंगरी से ससुर मो. कलाम पर बार कर दी जिससे कलाम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर घटहो ओपी के पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराते हुए शव को स्वजनो को सौप दिया। इधर मृतक के दूसरे भाई ने पिता की पिटकर हत्या करने को लेकर बड़े भाई मो. कादिर और उसकी पत्नी को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है।
समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…
जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर…
समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…