National

समस्तीपुर: ‘आस वेलफेयर सोसायटी’ के द्वारा महिला व किशोरियों को दिया गया सेनेटरी नैपकिन पैड

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- गंगापुर वैनी के वार्ड संख्या-13 और पूसा रोड में 120 महिलाओं तथा किशोरियों के बीच सैनिटरी नैपकिन पैड का वितरित किया। ‘आस वेलफेयर सोसायटी’ के संस्थापक मनीष कुमार के नेतृत्व में हुए वितरण कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विहंगम योग एंड मेडिटेशन की डॉ. मोनालिसा व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पार्षद रवि रौशन मौजूद थे।

मनीष कुमार ने इस दौरान महिलाओं को गंदे कपड़े से होने वाली बीमारियों से अवगत कराने का साथ पैड के उपयोग से होने वाले लाभ की जानकारी दी। इसके साथ ही पैड का इस्तेमाल करने के लिये प्रोत्साहित किया।

उन्होंने बताया कि पैड से लिकोरिया, खुजली नहीं होती तथा गर्भाशय, बच्चेदानी की बीमारियों से निजात मिलने में यह मददगार साबित होती है। कार्यक्रम का आयोजन प्लस टू सर्वोदय उच्च विद्यालय वैनी की संगीत शिक्षिका सुमन सौरभ के घर पर हुआ। इस दौरान डॉ मोनालिसा ने शौचालय के उपयोग पर बल दिया। उन्होंने गंदगी से परहेज करने की भी सलाह दी।

विशिष्ट अतिथि जिला पार्षद रवि रोशन ने महिला सशक्तीकरण पर बल दिया मौके पर टीम आस के अध्यक्ष चंदन कुमार, रेलवे ट्रेड यूनियन के उपाध्यक्ष संतोष कुमार निराला, नेहरू युवा केंद्र के पप्पू कुमार, अभिषेक, मनीष, अंजली कुमारी, खुसबू, सपना किन्नेर, सुमन किन्नेर, संजय कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

4 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

4 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

17 घंटे ago