समस्तीपुर :- समस्तीपुर की बहु ने चर्चित गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में बिहार का झंडा बुलंद किया है। समस्तीपुर जिले के पटोरी की बहू श्रुति डांगा ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी की हॉट सीट पर बैठकर 50 लाख रुपए जीते हैं। बुधवार और गुरुवार रात केबीसी के इस कार्यक्रम का प्रसारण टीवी पर हुआ था। इसमें श्रुति ने अमिताभ बच्चन के प्रश्नों का बड़ी बेबाकी से उत्तर देकर दर्शकों को कई बार चौंकाया।
श्रुति पटोरी बाजार के व्यवसायी स्व. पवन खटोड़ की बहू है। श्रुति डांगा का मायका मूल रूप से तमिलनाडु में है। उनके ससुर विमल खटोड़ ने बताया कि केबीसी में भाग लेने गयी वह अभी मुंबई में हैं। लगभग चार वर्ष पूर्व उसकी शादी पवन खटोड़ के पुत्र डॉ. सुमित खटोड़ से हुई थी। सुमित कोलकाता में डेंटल सर्जन हैं जबकि श्रुति कोलकाता में ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।
जब केबीसी की हॉट सीट पर श्रुति मौजूद थीं तो उसके साथ कंपेनियन के रूप में उसके पति डॉ. सुमित और पिता उपस्थित थे। श्रुति की इस उपलब्धि पर पटोरी बाजार व आसपास के लोगों ने खुशी जताई है।
बिहार की राजनीति एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाली है। नीतीश कुमार सीएम…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…
समस्तीपुर : पटोरी क्षेत्र में महिलाओं को सरकारी योजना का लालच देकर ठगी करने का…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार समस्तीपुर में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी बिहार दिवस…