National

समस्तीपुर: बीती रात किराना व्यवसायी को हथियार का भय दिखा काउंटर से 2.5 लाख लूटे, पुलिस छानबीन में जुटी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- उजियारपुर थाना क्षेत्र के गांवपुर पंचायत अंतर्गत योगी चौक स्थित मातारानी किराना स्टोर पर पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने निशाना बनाते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना गुरुवार रात करीब 9.30 बजे की बताई गई है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनिल कुमार सदल-बल मौके पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी।

बताया गया है कि दो बाइक पर सवार पांच की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने दुकान के सामने बाइक खड़ी कर दी। इसके बाद तीन बदमाश काउंटर पर आ धमके। वहीं एक बदमाश काउंटर के भीतर प्रवेश कर दुकानदार को हथियार दिखाकर गल्ले से कैश निकाल बाहर मौजूद तीन साथियों को कैश दिया और आराम से हथियार लहराते हुए पैसे लेकर समस्तीपुर की ओर भाग निकले। दुकानदार नरेश कुमार सिंह ने बताया कि दिन भर के बिक्री के बाद गल्ले में करीब 2.5 लाख रुपए थे। वहीं थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

43 मिनट ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

19 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

20 घंटे ago