National

डॉक्टरों की लापरवाही को DM ने गंभीरता से लिया, नौ पीएचसी प्रभारी समेत व 13 डॉक्टरों से जवाब तलब

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में टेली मेडिसीन एप पर परामर्श देने में डॉक्टरों की लापरवाही को डीएम योगेन्द्र सिंह ने गंभीरतासे लिया है। उन्होंने नौ पीएचसी प्रभारी एवं 13 मेडिकल अफसरों से जवाब तलब किया है। इसमें ताजपुर, विभूतिपुर, मोहीउद्दीननगर, पटोरी, कल्याणपुर, मोहनपुर, हसनपुर, समस्तीपुर एवं सिंघिया पीएचसी के प्रभारी शामिल हैं। इस संबंध में जारी पत्र में कहा गया है कि 13 जुलाई को सीएस की अध्यक्षता में मासिक बैठक में ई संजीवनी टेलीकम्युनिकेशन में इन स्वास्थ्य संस्थानों से अधिकृत किए गए डॉक्टरों की उपलब्धि काफी कम पायी गयी।

इन डॉक्टरों ने जून महीने में सौ मरीजों का भी टेलीकम्युनिकेशन नहीं किया है। जो लापरवाही प्रतीत होता है। साथ ही यह भी प्रतीत होता है कि संबंधित पीएचसी प्रभारियों इस कार्यक्रम का अनुश्रवण भी नहीं कर रहे हैं। डीएम ने उक्त नौ पीएचसी प्रभारी से जवाब तलब करते हुए पूछा है कि आखिर क्यों नहीं इस कार्यक्रम का अनुश्रवण आपके स्तर से किया जा रहा है।

13 डॉक्टरों से भी मांगा गया जवाब:

टेली मेडिसीन सुविधा में बेहतर कार्य नहीं करने के मामले में ताजपुर के डॉ. दिक्षा भारती व डॉ. जाहिन फातिमा, विभूतिपुर के डॉ. कुमारी करिश्मा व डॉ. आर्या, मोहीउद्दीननगर के डॉ. पल्लवी कुमारी, पटोरी के डॉ. अमरेश कुमार, कल्याणपुर के डॉ. रागहीब अंसारी व डॉ. प्रज्ञा प्राची, मोहनपुर के डॉ. अमित कुमार वर्मा, हसनपुर के डॉ. प्रियंका कुमारी, समस्तीपुर के डॉ. रुची कुमारी व डॉ. विकास एवं सिंघिया के डॉ. प्रियंका प्रियदर्शनी से भी जवाब मांगा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

15 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

23 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

24 घंटे ago