National

समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य में प्रतिनियुक्त सीनियर सेक्शन इंजीनियर की ट्रेन से कटकर मौत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर:- समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर रामभद्रपुर स्टेशन के पास समस्तीपुर-जयनगर सवारी गाड़ी की चपेट में आने से सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क्स मनीष कुमार सिंह की मौत हो गयी। इंजीनियर की उम्र लगभग 45 वर्ष होगी।

जानकारी के अनुसार रामभद्रपुर स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य के एनआई वर्क के लिए सीनियर सेक्शन इंजीनियर मनीष कुमार सिंह प्रतिनियुक्त थे। शुक्रवार शाम वे रेलवे लाइन क्रॉस कर ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान समस्तीपुर जयनगर सवारी गाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी। डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से सीनियर सेक्शन इंजीनियर की मौत हुई है। मामले की जांच करायी जा रही है।

जानकारी के अनुसार इंजीनियर मनीष कुमार सिंह खगड़िया सेक्शन में कार्यरत थे। पिछले कुछ दिनों से दरभंगा खंड में चल रहे एनआई वर्क के लिए उनकी प्रतिनियुक्ति की गयी थी। बताया जाता है कि मनीष कुमार सिंह गया के रहने वाले हैं तथा इनका परिवार पटना में रहता है। स्वयं मनीष कुमार सिंह समस्तीपुर शहर के बारह पत्थर मोहल्ले में किराया के मकान में अकेले रहते थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

4 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

4 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

4 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

6 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

11 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

12 घंटे ago