समस्तीपुर/मुसरीघरारी :- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एक सीएसपी संचालक शराब के धंधे में संलिप्त पाया गया। बुधवार रात मुसरीघरारी पुलिस ने वारिसनगर से सीएसपी संचालक व शराब के धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। वहीं उसके सहयोगी को खानपुर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार शराब के धंधेबाजों की पहचान वारिसनगर थाना अंतर्गत पुरनाही निवासी रामबालक महतो के पुत्र सीएसपी संचालक एवं शराब के धंधेबाज की नवीन कुमार व उसके सहयोगी की खानपुर थाना अंतर्गत तामोपुर निवासी सीताराम महतो के पुत्र विजय महतो के रूप में की गई है।
इस संबंध में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि 2021 में मुसरीघरारी में एक ट्रक शराब जब्त की गयी थी। जांच में दोनों का नाम सामने आया था। जिसके आधार पर दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दोनों फरार था। बुधवार रात गुप्त सूचना पर से दोनों को घर से गिरफ्तार किया गया। बताते चलें कि सीएसपी संचालक नवीन कुमार ने अपने खाते से करीब 41 लाख रुपए, वहीं सीएसपी से करीब 25 से 30 लाख रुपए उत्तर प्रदेश के शराब के धंधेबाज सोनू कुमार के खाते में भेजा था।
समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…