समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नदी में चार लोग डूब गये. जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया. डूबने वालों में महिला और बच्चे शामिल हैं. घटना के स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ गई. गोताखोरों की मदद से डूबने वालों की तलाश की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के चकमेहसी थाना के सोरमार पंचायत अंतर्गत श्रीनाथ पारन गांव की है. नदी में चार लोग डूब गए. डूबने के बाद गांव में सनसनी फैल गई. बताया जाता है कि महिला रक्षाबंधन पर अपने मायके आई हुई थी. सुबह वह अपने बच्चों के साथ शौच पर गई. तभी यह हादसा हुआ. एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में सभी डूब गए.
मृतकों की पहचान चंपा देवी (30), आंचल कुमारी (12), गौतम कुमार (10) और काजल (8) के रूप में हुई है. चंपा देवी का ससुराल बेलसंडी गांव में था. बताया गया कि महिला अपने बच्चों के साथ तालाब के पास शनिवार सुबह शौच के लिए गई थी. तभी एक बच्चा तालाब में गिर गया और डूबने लगा.
उसे बचाने के चक्कर में दूसरे बच्चे और फिर महिला ने भी तालाब में छलांग लगा ली. एक-एक करके चारों तालाब में डूब गए. जानकारी मिलने पर तालाब के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है. घटना की सूचना पर मौके पर भीड़ उमड़ गई है. वहीं गोताखोरों की मदद से चारों की तलाश जारी है.
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…
समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…
समस्तीपुर : बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज…