समस्तीपुर/खानपुर :- एसपी हृदयकांत ने भाजपा नेता व स्वर्ण व्यवसायी रघुवीर कुमार स्वर्णकार की हत्या की जांच करने व हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया है। मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में बनी एसआईटी ने जांच भी शुरू कर दिया है। हालांकि अभी भाजपा नेता व स्वर्ण व्यवसायी के परिजन ने प्राथमिकी के लिए आवेदन नहीं दिया है।
मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि परिजनों ने मामले में अब तक आवेदन नहीं दिया है। इससे घटना के अनुसंधान में दिक्कतें आ रही है। उन्होंने बताया कि परिजनों का बयान लेने के लिए भी कई बार पुलिस पदाधिकारी को मृतक के घर भेजा गया। लेकिन अब तक किसी ने बयान भी नहीं दिया है। वैसे पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुटी है। उन्होंने बताया कि हत्यारों की पहचान के लिए तकनीकी सेल का भी सहयोग लिया जा रहा है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा।
खानपुर थाना क्षेत्र के सिरोपट्टी गांव में स्वर्ण व्यवसायी व भाजपा नेता रघुवीर स्वर्णकार की हत्या मामले में मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार मंगलवार को मृतक के घर पर पहुंच परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने घटना में संलिप्त अपराधियों की पहचान के लिए विभिन्न जगह लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। मौके पर वारिसनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार, खानपुर थानाध्यक्ष विपिन कुमार, खानपुर एसआई सनी कुमार मौसम सहित दर्जनों पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की एक और खबर सामने आई है। मिल्लत…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…