National

समस्तीपुर में BJP नेताओं ने इस पुलिस स्टेशन के बाहर की आत्मदाह की कोशिश, जानिए क्या है पूरा मामला…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना परिसर में सोमवार को करीब सवा ग्यारह बजे आत्मदाह करने पहुंचे भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री दिनेश कुशवाहा और उनके तीन सहयोगियों को पुलिस ने कब्जे में लेकर आत्मदाह का प्रयास विफल कर दिया। पूर्व सूचना के कारण थाना पर पहले से पुलिस अधिकारी एवं सुरक्षा बलों के साथ बीडीओ मनोज कुमार मौजूद थे। जैसे ही नेताओं की टोली पहुंची पुलिस ने उनके पास से पेट्रोल, केरोसिन आदि से भरे बोतल जब्त कर लिया।

आत्मदाह की कोशिश करने वालों में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री के अलावा पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार पंडित एवं हिन्दू जागरण मंच के जिला सचिव धीरू कुमार राय शामिल थे। मालूम हो कि सभी नेता ताजपुर प्रखंड में चल रहे अवैध बूचड़खाने और हाइवे किनारे स्थित कई स्थान पर पेट्रोल व डीजल की अवैध कटिंग पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। आत्मदाह विफल होते ही सभी नेता थाना परिसर में धरना पर बैठ जिला के वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे।

धरना स्थल पर आयोजित सभा को भाजपा के कई नेताओं ने संबोधित किया। उन्होंने प्रशासन एवं सरकार को आड़े हाथों लिया। साथ ही इलाके में चल रहे अवैध कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की। बताया गया कि आवेदक के द्वारा पूर्व में कई बार स्थानीय व जिला प्रशासन को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। अंत में धरना पर बैठे नेताओं ने मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपकर अविलंब कार्रवाई की मांग की। बीडीओ ने वरीय पदाधिकारी के मार्गदर्शन में मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई करने के आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

45 मिनट ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

52 मिनट ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

1 घंटा ago