समस्तीपुर :- फीट इंडिया हिट इंडिया कार्यक्रम के तहत अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच शाखा समस्तीपुर द्वारा साइक्लोथोंन का आयोजन किया गया। जिसमें 300 युवाओं ने सहभागिता दी। यह साइक्लोथौन पटेल मैदान से मगरदही घाट होते हुए जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड मैदान में जाकर समाप्त हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक अख्तारूल इस्लाम शाहिन व एमएलसी तरुण चौधरी ने किया।
स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है, स्वस्थ रहने के लिए हमें साइकिल का उपयोग करना चाहिए। इससे प्रदूषण भी कम होता है और हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इसी उद्देश को सार्थक करने के लिए और लोगों में जनचेतना जागृत करने के लिए साइक्लोथन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में अन्य सहयोगी संस्थाए भी साथ रही।
वहीं आयोजन को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष आनंद बंका, सचिव कौशल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, संयोजक निखिल सर्राफ, आशीष एवं युवा मंच के अन्य सदस्यों ने अपना भरपूर योगदान दिया।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…