रक्षाबंधन की तिथि पर असमंजस, जानें किस दिन राखी मनाना होगा उचित…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन की तिथि व मुहूर्त को लेकर इस साल असमंजस की स्थिति कायम हो गई है। इस त्योहार पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और दीर्घायु होन समेत अन्य बेहतरी की कामनाएं करती हैं। इस मौके पर भाई भी अपनी बहनों की रक्षा करने का वचन देते हैं। रक्षाबंधन का पर्व हर साल श्रावणी पूर्णिमा को धूमधाम से मनाया जाता है।

इस बार श्रावण मास की पूर्णिमा एक दिन नहीं, बल्कि दो दिन रहेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 11 और 12 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा पड़ रही है। यही वजह है कि जिले में कोई 11 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने की बात कह रहा है तो कोई 12 अगस्त को पर्व होने का दावा कर रहा है। हालांकि जिले में ज्यादातर जगहों पर 12 अगस्त को ही रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। इस बार पूर्णिमा 11 अगस्त की सुबह 9.35 बजे प्रवेश कर जाएगा, जो 12 अगस्त की सुबह 7.16 बजे तक रहेगा, लेकिन 11 अगस्त की रात 8.25 बजे तक भद्रा है। इसलिए इस दिन रक्षाबंधन का शुभ योग नहीं है।

11 अगस्त की रात 8.25 बजे के बाद भद्रा का समापन होगा। इसके उपरांत बहनें भाइयों को राखी बांध सकेंगी, लेकिन रात में यह त्योहार नहीं मनता है। इसलिए अगले दिन 12 अगस्त शुक्रवार को उदया तिथि मान कर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। बताया जाता है कि 12 अगस्त को भले ही पूर्णिमा सुबह 7.16 बजे ही खत्म हो जायेगी, लेकिन जिसका उदय, उसी के अस्त की मान्यता है। इसलिए 12 अगस्त को दिन भर बहनें भाइयों को राखी बांध सकेंगी। रक्षा बंधन के लिए शुभ योग भद्रा के बाद होता है।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

7 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

7 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

7 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

14 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

14 घंटे ago