भारतीय रेल का बड़ा फैसला, रेलवे स्‍टेशनों पर बंद होंगे पूछताछ काउंटर, की जाएगी ऐसी व्‍यवस्‍था

ट्रेन से यात्रा करने वाले हजारों-लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. भारतीय रेल ने यात्री सुविधाओं में व्‍यापक पैमाने पर बदलाव करने की योजना बनाई है. इसके तहत रेलवे स्‍टेशनों पर मौजूद पूछताछ केंद्र को बंद करने का फैसला किया गया है. पूछताछ काउंटर की जगह सहयोग काउंटर खोलने की प्‍लानिंग है. इंडियन रेलवे एक ही छत के नीचे सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराने की योजना के तहत ढांचागत बदलाव करने जा रहा है. पटना जंक्‍शन समेत देश के तमाम रेलवे स्‍टेशनों पर पुराने मॉडल के तहत कार्यरत पूछताछ केंद्र को बंद किया जाएगा और उसकी जगह सहयोग काउंटर खोला जाएगा.

इंडियन रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को लेकर कई तरह के बदलाव करने का फैसला किया है. यात्रियों सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन पर अब एक ही छत के नीचे सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है. पूर्व मध्य रेल सहित देश के सभी स्टेशनों पर पुराने समय से चले आ रहे पूछताछ काउंटर को बंद करने का भी फैसला लिया गया है.

बिहार समेत देश के सभी स्टेशनों पर कार्यरत पूछताछ काउंटर को बंद कर नए सिरे से ‘सहयोग काउंटर’ खोलने पर सहमति बनी है. सहयोग काउंटर के तहत एक ही छत के नीचे हर तरह की यात्री सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है. इस संबंध में रेलवे बोर्ड की तरफ से सभी जोन को पत्र भेजकर शीघ्र ही सहयोग काउंटर शुरू करने का निर्देश दिया गया है.

यात्री सुविधाओं में बदलाव

रेलवे बोर्ड के पैसेंजर मार्केटिंग एग्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्टर नीरज शर्मा की ओर से इस संबंध में सभी जोन को विशेष रूप से निर्देश देते हुए पूछताछ काउंटर को हटाकर सहयोग काउंटर शुरू करने को कहा गया है. सहयोग काउंटर से यात्रियों को ट्रेनों के आवागमन की जानकारी तो मिलेगी ही साथ ही बुजुर्ग या फिर बीमार यात्रियों को व्हील चेयर भी यहीं से उपलब्ध कराया जाएगा. ट्रेनों में बर्थ की उपलब्धता, स्टेशन पर रिटायरिंग रूम खाली है या नहीं इसकी भी पूरी जानकारी सहयोग काउंटर से उपलब्ध कराई जाएगी. किसी भी यात्री को अगर कहीं जाना हो और वहां के लिए ट्रेन की जानकारी लेनी हो तो ऐसे यात्री सीधे सहयोग काउंटर पर पहुंचकर पूरी जानकारी ले सकते हैं.

रेलवे स्‍टेशन पर अब होंगे सहयोग काउंटर

सहयोग काउंटर इस बात की भी जानकारी देगा कि यात्री को स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट या फिर जनरल टिकट किस जगह से मिलेगा. आरक्षण चार्ट निकलने के बाद किसी यात्री का बर्थ कंफर्म हुआ है या नहीं, उनका वेटिंग लिस्ट कितना है जैसी जानकारी भी यहां से उपलब्ध कराई जा सकेगी. किसी भी ट्रेन का चार्ट निकल जाने के बाद उसमें बर्थ की उपलब्धता की स्थिति की भी जानकारी इसी काउंटर से मिलेगी. रेल अधिकारियों का दावा है कि यह काउंटर काफी उपयोगी साबित होगा. इस काउंटर पर सबसे अधिक भीड़ लगने की संभावना को देखते हुए इसे पूरी तरह से हाइटेक बनाने की कोशिश की हो रही है. एक क्लिक पर किसी भी यात्री को पूरी जानकारी उपलब्ध कराने की कोशिश होगी. रेलवे की इस पहल को आखिर यात्री किस हद तक स्‍वीकार कर पाते हैं, इसका पता तो आने वाले दिनों में चलेगा, लेकिन इसको लेकर फिलहाल रेल प्रशासन और रेल कर्मियों में उत्साह है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

6 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

6 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

12 घंटे ago