National

जितवारपुर रेलवे कॉलोनी जानेवाली सड़क वर्षों से है जर्जर, टेंडर के बाद भी सड़क-नाला बनना शुरू नहीं हुआ

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- जितवारपुर रेलवे काॅलोनी से मालगोदाम चौक सड़क सह नाला निर्माण योजना की स्वीकृति व टेंडर होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। जिससे जितवारपुर रेलवे कॉलोनी के एक हजार रेलवे कर्मी के अलावा आसपास के करीब 25 हजार की आबादी को आवाजाही में परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है।

पिछले तीन सालों के दौरान इस सड़क पर हादसों में कई रेल कर्मी जख्मी हो चुके हैं। गतवर्ष बरसात के दौरान इस सड़क पर दो फीट तक पानी लग गया था। सड़क पर कई गड्ढे हो गए थे। जिसमें एक ट्रक के धंस जाने से चालक व उपचालक जख्मी हो गया था। बाद में एक की मौत हो गई थी। सड़क का निर्माण शुरू नहीं होने से रेलवे कर्मी समेत स्थानीय लोगों के बीच आक्रोश बढ़ता जा रहा है। डीआरएम आलोक अग्रवाल ने कहा कि सड़क के साथ नाले का भी निर्माण होना है। सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा।

सड़क-नाला बनने से कॉलोनी में जलजमाव नहीं होगा

बरसात के अलावा बिन मौसम भी सड़क के अलावा जितवारपुर पावर हाउस कॉलोनी में दो फीट तक पानी लग जाता है। गत वर्ष कड़ाके की ठंड में लोगों को पानी तैर कर पार करना पड़ रहा था। मालगोदाम मोहल्ला में तो सालों भर पानी बला रहता है। जिससे कई तरह की बीमारी सामने आ रही है। जितवारपुर रेलवे कॉलोनी से से मालगोदामपुल तक नाला निर्माण के लिए रेलवे परेशान को पहले कई स्थानों पर जारी अतिक्रमण को हटाना होगा।

नाला निर्माण में नक्शा को लेकर आ रही है बाधा

सड़क की स्थिति तय है लेकिन नाला को लेकर पेंच फंसा है। अभी पुराने कैनाल से पानी का निकास होता है। पावर हाउस के बाद मालगोदाम रेलवे पुल तक कई स्थानों पर अतिक्रमण का शिकार है। लोग लाॅज, होटल व मकान तक बना लिए हैं। ऐसी स्थिति में नक्शे को लेकर परेशानी हो रही है।

3 फीट नाले के साथ कंक्रीट स्लीपर पर पीसीसी सड़क

जितवारपुर रेलवे कॉलोनी से रेलवे ढाला होते हुए मालगोदाम चौक तक कंक्रीट स्लीपर पर पीसीसी सड़क बनेगी। कॉलोनी से मालगोदाम पुल तक तीन फीट चाैड़े नाले का निर्माण होगा। ताकि रेलवे कॉलोनी, पावर हाउस व वाटरवेज कॉलोनी का पानी रेलवे के बड़े नाले से अटेरन चौक होते हुए जमुआरी में चली जाए।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

52 मिनट ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

1 घंटा ago

समस्तीपुर-पूसा मुख्य मार्ग पर साइकिल सवार युवक की अज्ञात वाहन से ठोकर लगने पर मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूसा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को ताल दशहरा के…

2 घंटे ago

बिहार : शीतला माता मंदिर में भगदड़ के बाद ऐक्शन, 20 लोगों पर केस; पंडा समिति के 4 सदस्य अरेस्ट

नालंदा के शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद अब बड़ा ऐक्शन लिया गया है।…

5 घंटे ago

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

10 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

13 घंटे ago