समस्तीपुर :- विद्या के मंदिर में छात्रों के सामने ही दो शिक्षक आपस में भीड़ गये। पूरे विद्यालय परिसर के लिए यह घटना शर्मसार करने वाला है। दरअसल मामला बिरौली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की है जहां दो शिक्षको ने आपस में जमकर मारपीट की। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्प्ताल, पूसा में भर्ती कराया गया। यह घटना शुक्रवार देर शाम की बताई गई है। सारा घटनाक्रम सभी छात्रों व शिक्षकों के सामने ही हुई।
इस मामले में आर्ट शिक्षक राजेश रंजन ने बताया कि एसेम्बली के रजिस्टर पर उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर पीजीटी शिक्षक सुधेश्वर सिंह ने गला दबाकर उन्हें पीटा। जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये।
इधर पीजीटी शिक्षक सुधेश्वर सिंह ने बताया उपस्थिति दर्ज करने के विवाद में दो शिक्षको ने उन्हें पकड़ लिया। जबकि शिक्षक राजेश रंजन ने सर पर मोबाइल से कई बार हमला कर दिया। इलाज के लिए पूसा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने सिटी स्कैन कराने की सलाह दी है।
वहीं प्रभारी प्राचार्य एसके झा ने बताया कि दोनों शिक्षकों के बीच हुए मारपीट मामले की जांच में दोषी पाये गये शिक्षक पर विद्यालय, हेडक्वार्टर व रिजनल लेवल पर कार्रवाई होगी। इसको लेकर पदाधिकारियों को भी सुचित किया जा रहा है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…