National

समस्तीपुर:- हथियारबंद अपराधियों द्वारा जर्दा व्यवसायी से स्कूटी सहित डिक्की में रखे लाखों रुपये की लूट

अभी-अभी की बड़ी खबर नगर थाना क्षेत्र के पेठिया गाछी से आ रही है जहां हथियारबंद अपराधियों ने जर्दा व्यवसायी से लाखों रुपये के लूट की घटना को अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार पेठिया गाछी वार्ड संख्या-23 में हथियारबंद बेखौफ अपराधियों ने जर्दा व्यवसायी से एक लाख 25 हजार रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के चौधरी गली निवासी बृज किशोर चौरसिया सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे शहर के गुदरी बाजार स्थित जर्दा मंडी से अपनी दुकान को बंद कर अपनी स्कूटी की डिक्की में दिनभर की बिक्री का करीब एक लाख 25 हजार रुपए रखकर वापस अपने घर आ रहे थे।

इसी दौरान उनकी आवासीय गली में पहले से घात लगाकर बैठे दो बाइक सवार तीन की संख्या में हथियारबंद अपराधियों के द्वारा हथियार के बल उनकी स्कूटी को छीन कर फरार हो गए। जिसकी सूचना आनन-फानन में पुलिस को दी गई। थोड़ी देर बाद पुलिस के द्वारा समस्तीपुर बूढ़ी गंडक नदी किनारे मोक्ष धाम के पास से लूटी गई है स्कूटी को लावारिस अवस्था में बरामद किया गया। वहीं स्कूटी की तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की से रुपए गायब पाए गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

बता दें कि समस्तीपुर जिले में व्यवसायी को अपराधियों के द्वारा लगातार निशाना बनाया जा रहा है। बीते 2 दिनों पहले मथुरापुर ओपी क्षेत्र के बाजार समिति के पास भी एक गल्ला व्यवसाई को गोली मार जख्मी कर अपराधियों ने 2 लाख 16 हजार रुपये के लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

6 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

8 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

20 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

21 घंटे ago