समस्तीपुर :- शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई-स्कूल के प्रांगण में आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में 76वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका विभा देवी, प्रबंध निदेशक धर्माश रंजन उर्फ अंकुर, प्राचार्य एस.के. अहमद ने शिक्षकों के साथ ध्वजारोहण किया।
मौके पर विद्यालय की निदेशिका ने पूरे विद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी और छात्रों व शिक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं विद्यालय के प्राचार्य ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए छात्रों को आजादी का अमृत – महोत्सव व स्वतंत्रता दिवस के बारे में जानकारी प्रदान किया।
मौके पर विद्यालय के शिक्षक डॉ. अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए अभियान “हर घर तिरंगा” को सफल बनाने हेतु प्रोत्साहित किया। इस दौरान ए.के. वर्मा के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी परेड, मार्चपास व सांस्कृति कार्यक्रम में देशभक्ति से संबंधित भाषण, गीत, नृत्य और पिरामिड में बढ़-चढ़क कर भाग लिया।
कार्यक्रम में मंच का संचालन विद्यालय के छात्र आदित्य, अमन, रितेश, रुचि, अक्शा साहिन ने किया। अंत में विद्यालय के हिन्दी – शिक्षक ए.के. वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे तरुणेश झा कुमार गौरव, खुशबू झा सहित सभी शिक्षक – शिक्षकाओं की अहम भूमिका रही।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…