नोएडा पुलिस ने फिल्‍मी अंदाज में छुड़ाया बिहार JDU नेता के बेटे को, बदमाश भी हो गए हैरान

ग्रेटर नोएडा में किडनैप हुए बिहार के जेडीयू नेता के बेटे को पुलिस ने रिहा करा लिया है। पुलिस (noida police) से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ है। पुलिस ने कुल दो बदमाश अरेस्‍ट किए हैं, तीन फरार हैं जिनकी तलाश चल रही है। किडनैप किए गए युवक के एवज में अपहरणकर्ताओं ने 5 लाख की फिरौती मांगी थी। बिहार के बांका जिले के पूर्व जेडीयू अध्‍यक्ष मेहराज खान के बेटे दिलबर खान का ग्रेटर नोएडा के परी चौक से अपहरण कर लिया गया था। किडनैपरों ने मेहराज खान को फोन करके फिरौती मांगी थी। इसके बाद उन्‍होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम को आरोपी अय्यूब और राशिद ने अपने साथियों के साथ मिलकर परीचौक से दिलबर का अपहरण किया था। उसे वह अर्टिगा कार में डालकर ले गए और परिजनों से 5 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। इसके बाद पुलिस ने अपना जाल बिछाया और डमी रकम लेकर आरोपियों के बताये स्थान चूहडपुर अंडरपास पहुंचे।

नकली नोटों से झांसे में फंसाया

वहां पुलिस ने नोटों की जगह कागजों की डमी गड्डी बनाकर बैग में रखकर दी और दिलबर को सकुशल कब्जे में ले लिया। डमी नोटों के बैग और दिलबर की अदला-बदली के बाद पुलिस आरोप‍ियों को अरेस्‍ट करने लगी। पुलिस का कहना है कि इस पर बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश अय्यूब घायल हो गया, उसका साथी राशिद अरेस्‍ट कर लिया गया लेकिन तीन दूसरे बदमाश भागने में कामयाब हो गए।

पु‍लिस ने उनके पास से 1 पिस्टल, 3 कारतूस जिंदा, 2 खोखा कारतूस 32 बोर, एक छुरी व घटना में इस्‍तेमाल अर्टिगा कार नम्बर यूपी 13 बीटी 0157 बरामद कर ली। फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है ।

गले पर चाकू रखकर भेजा था फोटो

बदमाशों ने दिलबर की फोटो उसके पिता के मोबाइल पर भेजी थ्‍री। इसमें बदमाश उसके गले पर चाकू रखे हुए थे। दिलबर मछली पालन का बिजनेस करता है और दोस्तों के साथ घूमने नोएडा आया हुआ था। मेहराज खान भी नोएडा के लिए रवाना हो गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

1 घंटा ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

2 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

3 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

12 घंटे ago