National

FACT CHECK: समस्तीपुर में बैल चुराने के आरोप में मुस्लिम युवक की पीट-पीटकर की हत्या? जानिए इस वायरल VIDEO का सच

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

क्या हो रहा है वायरल : सोशल मीडिया पर मॉब लिचिंग के नाम से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक को 6 लोग जमीन पर गिराकर डंडो से पीट रहे हैं। इस बीच एक महिला उस युवक का बचाव करती है, लेकिन इसके बावजूद भी लोग उस युवक को पीटना बंद नहीं करते।

दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो बिहार के समस्तीपुर का है। जहां बैल चुराने के आरोप में कुछ लोगों ने मुस्लिम व्यक्ति मोहम्मद मुस्तकिम की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वीडियो शेयर कर यूजर्स ने लिखा- बिहार के समस्तीपुर में मोहम्मद मुस्तकिम को कुछ लोगों ने बैल चुराने के आरोप में जान से मार दिया।

अगर इस बात को समझें तो आगे आएं और इंसाफ दिलाने के लिए उम्मते मुहम्मदी होने का सबुत दें। इस मरहूम मोहम्मद मुस्तकिम के लिए इंसाफ की मुहिम चलाएं।

और सच क्या है?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 अगस्त की देर रात का ये वीडियो हरियाणा के हांसी का है। जहां पुरानी रंजिश के चलते विकास नाम के शख्स की 7 लोगों ने हत्या कर दी।

मृतक की पत्नी नैना देवी ने बताया कि हमलावरों से पति को बचाने के लिए बच्चों ने भी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। विकास अपने घर के कमरे में परिवार के साथ सो रहा था। रात में करीब दो बजे छह से सात हमलावर घर में घुसे और अंदर दाखिल होकर विकास पर हमला कर दिया।

विकास अपनी जान बचाने के लिए घर से बाहर दौड़ा। जैसे ही वह बाहर आया तो पीछे से एक हमलावर ने उसे गिरा दिया। फिर बीच सड़क पर पार्क के पास उसकी हत्या कर दी।

साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। ये वीडियो बिहार के समस्तीपुर का नहीं बल्कि हरियाणा के हांसी का है।

हालांकि इतनी बात सच है कि जुलाई महीने में समस्तीपुर, बिहार में बैल चोरी के इल्जाम में एक मुस्लिम शख्स की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

9 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

9 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

14 घंटे ago