समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना का क्षेत्र गुरुवार कि सुबह गोलियों की तर-तराहट से गूंज उठा। दरअसल मामला समस्तीपुर स्टेशन रोड का है जहां डॉ. एके नंदी के क्लीनिक के पास नकाबपोश बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने न्यायालय में समर्पण करने जा रहे एक युवक पर जानलेवा हमला की नियत से फायरिंग किया। इस दौरान गोली उक्त युवक को नहीं लगा। इसके बाद वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा।
सूत्रों की माने तो मारवाड़ी बाजार गोलीकांड प्रकरण में नामजद आरोपी चुसनी यादव, कुणाल राम और मनीस राम उर्फ मनीया गुरुवार को न्यायालय में समर्पण करने जाना था। इस दौरान स्टेशन रोड स्थित डॉ. एके नंदी के क्लिनिक के पास चुसनी पर नकाबपोश बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने दो राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान किसी तरह वह जान बचाकर वहां से भाग निकला।
बता दें कि चुसनी यादव भी कई मामलों में नामद आरोपी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। चुसनी यादव ने बताया कि उसे दो-तीन लोगों पर शक है जो उसकी हत्या करना चाहते हैं। हालांकि गोलीबारी की घटना से नगर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…