समस्तीपुर [संजीव तरूण] :- सहकारिता विभाग जिले के किसानों से 20 अप्रैल से गेहूं खरीदेगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। यह खरीदारी 20 अप्रैल से शुरू होगा और 30 जून तक सहकारिता विभाग गेंहूं खरीदेगा। जो किसान अपना गेहूं बेचना चाहते हैं वे सहकारिता विभाग के पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराएंगे। उसी आधार पर खरीदारी होगी। जिले के चयनित व्यापार मंडल और पैक्स समितियां गेहूं खरीदेंगे।
इस बार गेहूं का सरकारी समर्थन मूल्य 2015 रुपये क्विंटल रखा गया है। जो किसान अपना गेहूं एमएसपी पर बेचना चाहते हैं, उन्हें सहकारिता विभाग के पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्टर्ड किसान से ही खरीदारी की जाएगी। हालांकि अभी आवेदन के लिए पोर्टल को ओपेन नहीं किया गया है। वहीं गेेहूं खरीदारी के लिए इस बार का लक्ष्य अब तक जिला को प्राप्त नहीं हुआ है।
समस्तीपुर : गोवा में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले की…
समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 75…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ले में डीआरएम चौक के पास स्थित काली…
समस्तीपुर : कहा जाता है कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी मंजिल दूर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की दो सगी बहनों ने…