श्रीलंका के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, महिंदा राजपक्षे बने रहेंगे PM; दवा, दूध और पानी के लिए भी तरसे लोग

श्रीलंका में आर्थिक संकट तो गहरा ही गया है, हर बीतते दिन के साथ राजनीतिक अस्थिरता भी पैदा हो रही है. अब रविवार देर रात इस राजनीतिक अस्थिरता की झलक तब देखने को मिल गई जब कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने पीएम महिंदा राजपक्षे को अपना इस्तीफा सौंप दिया. अभी तक पीएम ने अपना इस्तीफा नहीं दिया है, लेकिन सभी मंत्रियों की तरफ से इस्तीफा दे दिया गया है.

क्या श्रीलंका में बनेगी सर्वदलीय सरकार?

इस्तीफों की लिस्ट में पीएम के बेटे नमल राजपक्षे भी शामिल हैं जिन्होंने अपने सभी पदों को तुरंत छोड़ दिया है. इस बारे में उन्होंने बताया है कि मैंने सभी विभागों से इस्तीफा दे दिया है. इसकी जानकारी राष्ट्रपति को भी दे दी गई है. उम्मीद है कि इस कदम से देश में स्थिरता पैदा हो पाएगी. ऐसे खबरें चल रही हैं कि श्रीलंका में जल्द ही एक सर्वदलीय सरकार का गठन किया जा सकता है. इस सरकार में विपक्ष के नेताओं को भी शामिल किया जाएगा. वर्तमान स्थिति को देखते हुए ये फैसला लिया जा सकता है.

वैसे आज श्रीलंका में लगाया गया 36 घंटे वाला कर्फ्यू समाप्त हो गया है. हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए सरकार की तरफ से ये कर्फ्यू लगाया गया था. कर्फ्यू के दौरान नागरिकों को किसी भी तरह के प्रदर्शन में हिस्सा लेने की मंजूरी नहीं थी. लेकिन फिर भी श्रीलंका की सड़कों पर कई जगह जोरदार प्रदर्शन होते दिख गए, पुलिस को भी आंसू गैस के गोले दागने पड़े. अभी भी जमीन पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. प्रदर्शन कर रहे लोग सिर्फ सरकार के मंत्रियों का इस्तीफा नहीं मांग रहे हैं, बल्कि उनके निशाने पर राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे भी हैं जिन्हें इस आर्थिक संकट के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है.

कई मोर्चों पर चुनौतियां

इस समय श्रीलंका के सामने कई मोर्चों पर चुनौतियां खड़ी हो गई हैं. आलम ये चल रहा है कि कागज की किल्लत की वजह से छात्रों की परीक्षाओं को रद्द किया जा रहा है, बिजली बचाने के लिए स्ट्रीट लाइट बंद की जा रही हैं. इस सब के अलावा श्रीलंका में अब खाद्य पदार्थों की भी भारी कमी होने लगी है. लोगों के पास खाना नहीं है, रसोई गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है.

अभी के लिए भारत ने अपनी तरफ से मदद का हाथ बढ़ा दिया है. 40 हजार टन चावल भेजा जा रहा है, डीजल सप्लाई दुरुस्त करने में भी बड़ी भूमिका निभाई जा रही है. जरूरी दवाइयां भी लोगों तक पहुंचाने में भारत एक सक्रिय भूमिका निभाने का प्रयास कर रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

20 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

20 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

22 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

24 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago