समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर के 3 छात्रों ने मैट्रिक के बोर्ड परीक्षा में टॉप राज्य स्तर पर टॉप टेन में जगह बनाई। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित माध्यमिक परीक्षा 2022 में राज्य स्तर पर मैट्रिक की परीक्षा में पांचवा, छठा एवं आठवां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रौशन किया। विभूतिपुर प्रखंड के केराई निवासी पुत्र निखिल कुमार मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर टॉप 10 रैंक में पांचवा स्थान प्राप्त किया। वहीं कल्याणपुर उत्तर पंचायत निवासी भोला पंडित के पुत्र सत्यम कुमार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित बिहार माध्यमिक परीक्षा 2022 में शामिल होकर राज्य स्तर पर छठा स्थान प्राप्त किया।
बता दें कि सत्यम कुमार अपने ननिहाल गांव चैता में रहकर पढ़ता था। उसके नाना शशि भूषण पंडित शिक्षक हैं। अपने सानिध्य में रखकर सत्यम कुमार को रामाज्ञा हाई स्कूल चैता में दाखिला दिला कर अध्ययन करवाया। सत्यम कुमार अपनी सफलता का श्रेय अपने नाना, मामा, माता पिता गुरुजनों को देते हैं।
वहीं नरहन निवासी राजकुमार शर्मा के पुत्र अविनाश कुमार आठवां स्थान प्राप्त किया। अविनाश जेपीएनएस नरहन का छात्र है। अविनाश कुमार आगे कर संयुक्त सिविल सेवा की तैयारी कर देश की सेवा करेगा। अविनाश अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता के साथ साथ न्यूटन कोचिंग क्लासेज बासोपुर के तमाम शिक्षकों को देता है।
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…
समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…