लोकसभा में एंटी पेपर लीक पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने दो टूक कहा कि छात्रों का गुस्सा जायज था। देश के युवाओं का सम्मान हो, वो सम्मान चाहते हैं। छात्रों के प्रदर्शन में नफरत या गुस्सा नहीं था। यही युवा हमारा भविष्य संवारेंगे। ऐसे में युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए चर्चा जरूरी है। बीजेपी नेताओं को ये बात समझनी चाहिए।
राहुल गांधी ने इस दौरान स्टूडेंट, इंडियट के साथ ही तीसरी कैटेगरी अंधभक्त का जिक्र किया। नेता प्रतिपक्ष के इतना कहते ही हंगामा शुरू हो गया। किरेन रिरिजू ने इसे सदन की कार्यवाही से हटाने की अपील की, जिसके बाद स्पीकर ने इसे हटा दिया। इसके बाद राहुल गांधी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर ऐसा कमेंट किया जिस पर हंगामा हो गया।
राहुल गांधी बोले- देश के भविष्य ने हमारी सड़कों पर क्या किया
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि मैं बहुत उत्साहित था और इस बात से आश्वस्त था कि देश के भविष्य ने हमारी सड़कों पर क्या किया। यह गुस्सा, हिंसा या नफरत नहीं थी। यह देश के युवाओं और आने वाली पीढ़ी की भावनाओं की गहरी अभिव्यक्ति थी। मुझे लगता है कि सभी राजनीतिक दलों को, जिसमें BJP के मेरे साथी भी शामिल हैं, इस भावना का सम्मान करना चाहिए। मुझे पूरा यकीन है कि अगर बीजेपी के मेरे साथी अपने बच्चों से पूछें कि उनके भाई-बहन जो कर रहे थे, उसके बारे में वे क्या सोचते हैं, तो उन्हें अपने बच्चों का भी समर्थन ही मिलेगा। जो हुआ है उसमें कुछ भी गलत नहीं है और हर भारतीय को इस पर गर्व होना चाहिए।
सदन में किया इडियट और अंधभक्त का जिक्र, मचा हंगामा
राहुल गांधी ने आगे कहा कि हालात ऐसे बने कि प्रोटेस्ट के लिए छात्रों को उतरना पड़ा। दुनिया कैसे बदल रही, युवा समझ रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों पर देश को गर्व है। इसी दौरान राहुल गांधी ने अंध भक्त का जिक्र किया, जिसे लेकर सदन में हंगामा शुरू हो गया। उन्होंने सदन में एक लड़की का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने उनसे पूछा कि अंधभक्त को आप कहां रखना चाहेंगीं। इसी के बाद विवाद हुआ।
मैं जब बोलता हूं तो सत्तापक्ष चिल्लाने लगता है: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने जैसे ही अंध भक्त शब्द का जिक्र किया, सत्ता पक्ष की ओर से सवाल उठाए गए। किरेन रिजिजू सामने आए, उन्होंने कहा कि ये शब्द असंसदीय है। उन्होंने स्पीकर से इसे सदन की कार्यवाही से हटाने की भी अपील कर दी। रिजिजू ने कहा कि इस शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति है। उधर राहुल गांधी ने कहा कि मैं जैसे ही बोलता हूं सदन में हंगामा होने लगता है। जैसे ही मैं बोलता हूं रिजिजू खड़े हो जाते हैं। राहुल गांधी ने ये भी कहा कि क्या देश में सिर्फ बीजेपी बोलेगी? हालांकि, सदन से असंसदीय शब्द हटाए जाने के बाद सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी।
राहुल गांधी बोले- प्रधान नहीं, आरएसएस छात्रों की दुश्मन
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि एग्जाम का पूरा सिस्टम वसूली से भरा है। शिक्षा व्यवस्था पर आरएसएस का कब्जा है। हर बड़े पद पर आरएसएस को लोग बैठे हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने कभी शिक्ष मंत्रालय को चलाया ही नहीं। धर्मेंद्र प्रधान आरएसएस के मुखौटा थे। छात्रों ने साहस से आरएसएस का सामना किया। प्रधान नहीं, आरएसएस छात्रों की दुश्मन है। उन्होंने कहा कि हमारा सिस्टम बहुत खराब और क्रूर है। हर चीज का निजीकरण किया जा रहा है। यह जबरन वसूली का सिस्टम है, यह बहुत बेरहम और खराब सिस्टम है।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि इस सिस्टम की आत्मा पर RSS का कब्जा हो गया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि हम UPA नहीं हैं, हमारे मंत्री कभी इस्तीफा नहीं देते। वे सही कह रहे हैं। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिखावटी है क्योंकि धर्मेंद्र प्रधान ने कभी शिक्षा मंत्रालय नहीं चलाया। शिक्षा मंत्रालय को चलाने वाला संगठन RSS है। इसे चलाने वाला व्यक्ति मंत्री के ऑफिस में बैठा OSD है तो, छात्र असल में इसलिए नाराज हैं क्योंकि उन्हें भारत में छात्र बने रहने, अपने जुनून को फॉलो करने, अपनी बात कहने और अपने मन के सवाल पूछने की इजाजत नहीं है। उन्हें RSS की मनगढ़ंत और बेतुकी हिस्ट्री को मानना पड़ता है। धर्मेंद्र प्रधान तो बस एक चेहरा हैं, असली दुश्मन RSS है। वे ही लोग हैं जो चाहते हैं कि आप ‘अंधभक्त’ बनें।
विपक्ष का हंगामा जारी
विपक्ष के हंगामे पर ओम बिरला ने कहा कि मैं आपसे आग्रह करता हूं कि प्रश्नकाल के दौरान कभी भी प्रश्नकाल को बाधित न करें। प्रश्नकाल संसद सदस्यों के लिए होता है और सरकार की जवाबदेही तय होती है। कई सदस्यों ने मुझसे मिलकर आग्रह भी किया कि प्रश्नकाल चलने दिया जाए। आप (विपक्ष) संसद सदस्यों के हक को नहीं मार सकते हैं।
विपक्ष को हर मुद्दे पर बोलने का समय दिया: बिरला
स्पीकर ने कहा कि मैंने विपक्ष को हर मुद्दे और विषय पर बोलने का प्राप्त समय दिया है, लेकिन इस तरीके से सदस्यों के प्रश्नकाल के समय को बाधित न करें। यह बिल्कुल उचित नहीं है। मैं फिर से आग्रह करता हूं कि सभी सदस्य अपनी सीटों पर जाकर बैठें और प्रश्नकाल के बाद चर्चा में हिस्सा लें।
विपक्ष के सदस्यों से स्पीकर ओम बिरला ने आगे कहा कि आप सदन को बाधित करना चाहते हैं और नियोजित तरीके से गतिरोध पैदा करना चाहते हैं, जो संसदीय परंपराओं को अनुसार नहीं है। इसके बावजूद विपक्ष के सदस्य अपनी सीटों पर नहीं लौटे और हंगामा जारी रहा। बाद में स्पीकर ओम बिरला ने सदन को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
बिहार के खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने…
लगता है अब बिहार में चीनी मिलों के अच्छे दिन आने वाले हैं। राज्य की…
समस्तीपुर : भारतीय डाक विभाग के समस्तीपुर डाक प्रमंडल ने बिहार परिमंडल की ओर से…
समस्तीपुर/पूसा : उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में अगले चार दिनों तक आमतौर पर मौसम…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी में आयोजित डिज्नीलैंड मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर…
समस्तीपुर : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्राओं के नामांकन और नियमित उपस्थिति को लेकर…