National

अरे वाह! मैं तो 27 हजार खर्च कर IAS बन गया, फिर ट्रेनिंग के लिए LBSNAA पहुंचते ही मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार के रहने वाले एक शख्स ने IAS बनने के लिए मात्र 27 हजार 564 रुपए डिजिटल ट्रांसफर किया और वाट्सऐप पर सेलेक्शन का रिजल्ट मिल गया। इसके बाद बोरिया-बिस्तर लेकर मसूरी के LBSNAA ट्रेनिंग के लिए पहुंच गया। दरअसल, बिहार का एक युवक संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के फर्जी परिणाम सूची के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के प्रशिक्षण के लिए उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) पहुंच गया, जहां उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। फिर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि अकादमी प्रशासन से सूचना मिली थी कि पुष्पेश सिंह नाम का युवक यूपीएससी की फर्जी परिणाम सूची के आधार पर प्रशिक्षण के लिए अकादमी पहुंचा है।

फर्जी रिजल्ट भेजकर धोखाधड़ी

सूचना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अकादमी पहुंची और स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) और खुफिया ब्यूरो (आईबी) की टीमों को भी तत्काल मौके पर बुलाया गया। उसने बताया कि टीम द्वारा पुष्पेश सिंह से गहन पूछताछ और उसके दस्तावेजों की जांच के दौरान पहली नजर में ये तथ्य सामने आया कि वो धोखाधड़ी का शिकार हुआ है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि उससे कथित रूप से धोखाधड़ी करने वाले लोगों ने उसे फर्जी परिणाम भेजकर भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होने की सूचना दी थी, जिसके आधार पर वो अपने माता-पिता और सामान के साथ अकादमी में प्रशिक्षण के लिए पहुंच गया।

27564 लेकर भेजा जाली रिजल्ट

पुलिस के अनुसार इसके बाद पुष्पेश सिंह को विस्तृत पूछताछ के लिए कोतवाली मसूरी लाया गया जिसमें पता चला कि बिहार के सारण जिले का निवासी युवक उच्च शिक्षा प्राप्त है और वर्तमान में हरियाणा के गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। पुष्पेश सिंह ने पुलिस को बताया कि गुरुग्राम में वो कुछ लोगों के संपर्क में आया था, जिन्होंने यूपीएससी की कथित लिखित परीक्षा दिलवाने और बाद में साक्षात्कार कराने के नाम पर उससे दो किस्तों में 13 हजार और 14 हजार 564 रुपए डिजिटल माध्यम से लिए थे। इसके बाद उसे वाट्सऐप पर फर्जी परिणाम सूची भेजकर चयन होने और मसूरी अकादमी में प्रशिक्षण के लिए उपस्थित होने का संदेश भेजा गया।

पूरे मामले की गुरुग्राम पुलिस करेगी जांच

पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी का शिकार हुए युवक ने कोतवाली मसूरी में तहरीर दी, जिसके आधार पर भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत शून्य प्राथमिकी दर्ज की गई और मामले को अग्रिम कार्रवाई के लिए गुरुग्राम भेज दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

6 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

10 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

20 घंटे ago