National

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा, पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में कई लोगों के मौ’त की आशंका

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक रेल हादसा हुआ है, जहां कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है. जिसकी आईजी बिलासपुर ने पुष्टि की है. हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं. कई एंबुलेंस भी घटनास्थल पर मौजूद हैं, जहां से घायलों को रेस्क्यू करने का काम किया जा रहा है. हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है.

यह मेमू ट्रेन गेवरा से बिलासपुर जा रही थी. वहीं, मालगाड़ी बिलासपुर से आ रही थी. बिलासपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक लाल खदान के पास दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आ गई, जिससे उनकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के बाद के वीडियो और फोटो भी सामने आ रहे हैं, जिसमें ट्रेन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी हुई दिख रही है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति दिख रही है. दोनों ट्रेनों के डिब्बे पटरी से भी उतर गए हैं. हादसे के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है.

रेलवे ने क्या कुछ कहा

अभी तक इस मामले में सीपीआरओ के अनुसार, बिलासपुर स्टेशन के पास लगभग 4 बजे मेमू ट्रेन का डिब्बा मालगाड़ी से टकरा गया. रेलवे ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है और सभी तरह की जरूरी मदद मुहैया कराई जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

1 घंटा ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

2 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

2 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

11 घंटे ago