National

सरकार बनने के बाद 25 नवंबर को नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक, बड़े फैसलों की उम्मीद

बिहार में एनडीए की प्रचंड बहुमत वाली नई सरकार 20 नवंबर को बनी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 26 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। अब इन सभी नेताओं के बीच विभागों का बंटवारा भी आज हो गया। सरकार बनने के बाद 25 नवंबर दिन मंगलवार की सुबह 11 बजे अब नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक होगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रीपरिषद की बैठक में एनडीए के तमाम मंत्री शामिल होंगे। सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके मंत्रियों की यह पहली कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित तमाम मंत्री शामिल होंगे। यह दिन खास होने वाली है।

ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। अब बिहार की जनता की नजर 25 नवंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक पर टिकी हुई है। जिन महिलाओं को अभी तक रोजगार योजना का दस हजार रूपया नहीं मिला है, उनकी भी नजर इस बैठक पर रहेगी। वही बिहार के युवा भी नई सरकार से कई उम्मीद लगा बैठे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

38 मिनट ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

5 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

5 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

5 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

7 घंटे ago