National

दिल्ली में क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्यवाई में बड़ा एनकाउंटर, मारे गए 4 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर

दिल्ली में आज यानी गुरुवार की सुबह-सुबह फिर ठायं-ठायं की आवाज सुनाई दी है. दिल्ली के रोहिणी में पुलिस ने बड़ा एनकाउंटर किया है. दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस के ज्वाइंट एक्शन में बिहार के सिग्मा गैंग के 4 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मारे गए हैं. मरने वालों में सिग्मा गैंग का सरगना रंजन पाठक भी है, जो बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला है. सूत्रों की मानें तो दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस की टीम को इनकी मौजूदगी की सूचना मिली थी.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस का दिल्ली में एक बड़ा ज्वाइंट ऑपरेशन हुआ. बिहार मूल के रहने वाले तीन अपराधियों और उसके एक अन्य साथियों के साथ एनकाउंटर हुआ. इस एनकाउंटर में बिहार के तीन गैंगस्टर समेत कुल चार अपराधी मारे गए.

22 और 23 अक्टूबर 2025 की दरम्यानी रात करीब 2:20 बजे दिल्ली के रोहिणी इलाके में बहादुर शाह मार्ग पर डॉक्टर अंबेडकर चौक से पंसाली चौक के बीच बिहार पुलिस और दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम और चार संदिग्ध अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस एनकाउंटर में दोनों ओर से गोलियों की गूंज सुनाई दी. इसके बाद दिल्ली पुलिस की गोलियों के ये चारों गैंगस्टर शिकार हो गए.

मुठभेड़ के बाद सभी आरोपियों को दिल्ली के डॉ. बीएसए अस्पताल रोहिणी में भर्ती कराया गया. यहां डॉक्टरों ने चारों गैंगस्टर को मृत घोषित कर दिया. चलिए चारों गैंगस्टर के बारे में डिटेल में जानते हैं कि ये कौन हैं और कहां के रहने वाले हैं.

1. रंजन पाठक (आयु 25 वर्ष) : पिता मनोज पाठक, निवासी ग्राम मलहई, थाना सुरसंड, जिला सीतामढ़ी, बिहार.

2. बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (आयु 25 वर्ष): पिता सुखला देवी, निवासी रतनपुर, थाना बजपट्टी, जिला सीतामढ़ी, बिहार.

3. मनीष पाठक (आयु 33 वर्ष): पिता अरविंद पाठक, निवासी ग्राम मलहई, थाना सुरसंड, जिला सीतामढ़ी, बिहार.

4. अमन ठाकुर (आयु 21 वर्ष): पिता संजीव ठाकुर, निवासी ग्राम शेरपुर, करावल नगर, दिल्ली.

बताया जा रहा है कि ये आरोपी बिहार में कई जघन्य आपराधिक मामलों में वांछित थे. फिलहाल, पुलिस अन्य रिकॉर्ड खंगाल रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

3 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

3 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

4 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

13 घंटे ago