National

निक्की को जिंदा जलाने के आरोपी विपिन भाटी का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर पर मारी गोली

ग्रेटर नोएडा में अपनी पत्नी निक्की को दहेज के लिए जिंदा जलाने वाले आरोपी विपिन भाटी को पुलिस ने पैर में गोली मारकर घायल किया। यह घटना सिरसा चौराहे के पास हुई, जहां आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की थी। पुलिस ने विपिन भाटी को बीती शाम घटना का वीडियो सामने आने के बाद गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी को कोर्ट में पेशी के लिए लेकर जाया जा रहा था, तभी आरोपी ने दारोगा की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी को पैर में गोली मारी।

पत्नी को जिंदा जलाया

निक्की के जिंदा जलकर मौत की घटना बीते गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में हुई थी। आरोप है कि निक्की के साथ उसके ससुराल वालों ने कथित रूप से मारपीट की। आरोपी ने उसके बाल पकड़कर घसीटा और उसकी बहन और बेटे के सामने आग लगा दी। पीड़िता के छह साल के बेटे ने कहा था, “मेरी मम्मी पर कुछ डाला, फिर उन्हें चांटा मारा और लाइटर से आग लगा दी।”

घटना के दो वीडियो हुए थे वायरल

घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में महिला पर हमला करते हुए और उसे बाल पकड़कर बाहर खींचते हुए देखा जा सकता है, जबकि दूसरे वीडियो में महिला को जलने के बाद सीढ़ियों पर चलते हुए दिखाया गया है।

मासूम बेटे के सामने मां को जिंदा जलाया

पीड़िता की बड़ी बहन कंचन ने मीडिया को बताया कि पति और ससुराल वाले 36 लाख रुपये की दहेज मांग पूरी न होने पर अपनी बहन पर अत्याचार कर उसे मार डाला। कंचन ने कहा, “पिछले कई दिनों से हमें दहेज के लिए पीटा और परेशान किया जा रहा था। उन्होंने मेरी बहन पर गहरा अत्याचार किया।” कंचन ने रोते हुए बताया कि उन्हें भी पीटा गया और उनकी चोटें आईं। बच्चे भी उसी घर में मौजूद थे।

21 अगस्त को दम तोड़ चुकी निक्की

ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि 21 अगस्त को फोर्टिस अस्पताल से सूचना मिली कि एक महिला गंभीर जलने की चोटों के साथ भर्ती हुई है, जिसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची, लेकिन महिला चोटों के कारण दम तोड़ चुकी थी। पुलिस ने मामले में विपिन भाटी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी ससुराल वालों को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई है। गौरतलब है कि निक्की और विपिन की शादी 2016 में हुई थी और उनके एक बेटे हैं। पुलिस ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

11 घंटे ago