झारखंड (Jharkhand) में कल 1 सितंबर से नयी उत्पाद नीति लागू होगी. इसी के साथ राज्य में शराब की नयी दर भी लागू की जायेगी. राज्य सरकार की आबकारी नीति में संशोधन के बाद विदेशी और देसी शराब की कीमतों में बड़ा बदलाव किया गया है. नये प्रावधान के तहत विदेश में बनी विदेशी शराब (फॉरेन मेड, फॉरेन लीकर) अब 6,600 रुपये तक सस्ती मिलेगी. जबकि, भारत में बनी विदेशी शराब (इंडिया मेड फॉरेन लीकर) 300 रुपये तक महंगी हो गयी है. इसके अलावा बीयर और देसी शराब की कीमत में भी 20 रुपये तक की वृद्धि की गयी है.
राज्य में नये रेट लागू होने के बाद प्रीमियम विदेशी ब्रांड्स की कीमत में भारी गिरावट आयी है. रॉयल सैल्यूट की बोतल अब 20,000 रुपये की जगह 13,400 रुपये में यानी 6,600 रुपये कम में उपलब्ध होगी. इसी तरह रॉयल ब्रासक्ला सिंगल मॉल्ट का मूल्य 17,500 से घट कर 11,900 रुपये हो गया है. फॉरेन मेड, फॉरेन लीकर के लोकप्रिय ब्रांड ग्लेनलिवे 5,400 से घटकर 4,100 रुपये हो गया है. चिवास रीगल और ब्लैक लेबल भी 900 रुपये तक सस्ती हुई है. वाइन की कीमत में भी गिरावट हुई है. जेकब्स क्रीक 1,650 रुपये की जगह 1,250 रुपये में मिलेगी.
नयी उत्पाद नीति लागू होने के बाद भारत में बनी विदेशी शराब के अधिकांश ब्रांड्स महंगे हो गये हैं. पॉपुलर ब्रांड में ऑफिसर्स च्वाइस और रॉयल स्टैग जैसे ब्रांड 670 से बढ़कर 780 रुपये हो गये हैं. ओल्ड मोंक गोल्ड रिजर्व 780 रुपये से घटकर 675 रुपये में मिलेगी. वहीं, ब्लैक डॉग, 100 पाइपर्स और विलियम लॉसन की कीमत में 200-250 रुपये तक का इजाफा हुआ है. बकार्डी और गोल्फर शॉट की बोतल 100 रुपये तक महंगी हो गयी है. जबकि, एंटीक्विटी ब्लू व ब्लैंडर्स प्राइड की बोतल 150 रुपये महंगी हो गयी है.
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…