National

जम्मू-कश्मीर में देर रात फिर फटा बादल, रामबन में 3 लोगों की मौ’त; कई लापता

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के राजगढ़ गांव में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में अब तक कम से कम तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो अन्य लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि मलबे और तेज पानी की धारा में दो मकान और एक स्कूल भवन बह गए। राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंची हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है।

जम्मू-कश्मीर में पिछले एक हफ्ते से भारी बारिश हो रही है। नदियां उफान पर हैं, बाढ़ का पानी अपने रास्ते में आने वाली हर चीज को तहस-नहस कर रहा है और ढलानों से पत्थर, पेड़ और चट्टानें गिर रही हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला एकमात्र बारहमासी मार्ग है। यह लगातार पांचवें दिन भी बंद है। इस हफ्ते की शुरुआत में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण उधमपुर जिले में जखेनी और चेनानी के बीच हुए भूस्खलन के कारण 2,000 से ज्यादा वाहन फंस गए हैं।

जम्मू क्षेत्र में नौ सड़कें भी भूस्खलन और कटाव के कारण बंद हैं। कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद जम्मू, सांबा, कठुआ और उधमपुर के दर्जनों गांव अभी भी संपर्क से कटे हुए हैं।

इसके अलावा, उत्तराखंड में गुरुवार को बादल फटने से 5 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग लापता हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेस के मनाली में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे का हिस्सा बह गया।

कश्मीर के गुरेज सेक्टर, बांदीपोरा में शुक्रवार को तुलैल इलाके में बादल फटा, लेकिन सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ। अचानक हुई तेज बारिश और मलबे की वजह से लोगों में दहशत फैल गई।

रामबन प्रशासन के अनुसार, एनडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय टीमें राहत कार्य में जुटी हैं। हालांकि, पहाड़ी इलाकों और बारिश के कारण बचाव अभियान में दिक्कत आ रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

7 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

7 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

9 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

15 घंटे ago