National

RPF ने 56 युवतियों को एक ही ट्रेन कोच से किया रेस्क्यू, नौकरी के नाम पर लाया जा रहा था बिहार, सभी के हाथ पर लगी थी मुहर

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कर्मियों ने सोमवार देर रात न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर न्यू जलपाईगुड़ी-पटना कैपिटल एक्सप्रेस से 56 युवतियों को मानव तस्करी का शिकार होने से बचाया। इस दौरान दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।

युवतियों को बिहार भेजा जा रहा था

अधिकारियों ने बताया कि बचाई गई युवतियों की आयु 18 से 31 वर्ष के बीच है। ये युवतियां पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार जिलों की रहने वाली हैं। उन्हें कथित तौर पर बेंगलुरु की एक कंपनी में नौकरी दिलाने का झूठा वादा करके बहकाया गया था और बिहार भेजा जा रहा था।

हाथों पर कोच एवं बर्थ संख्या की मुहर

आरपीएफ कर्मियों को ट्रेन की नियमित जांच के दौरान इतनी सारी युवतियों को एक साथ यात्रा करते देखकर संदेह हुआ। पूछताछ करने पर गंभीर विसंगतियां सामने आईं। किसी भी महिला के पास वैध टिकट नहीं था और उनके हाथों पर केवल कोच एवं बर्थ संख्या की मुहर लगी हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि एक पुरुष और एक महिला को विरोधाभासी बयान देने पर मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी यह स्पष्ट नहीं कर पाए कि जब महिलाओं को बेंगलुरु में नौकरी दिलाने का वादा किया गया था, तो उन्हें बिहार क्यों भेजा जा रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि वे नौकरी की पेशकश या यात्रा के वैध कारणों की पुष्टि करने वाले कोई भी दस्तावेज पेश करने में विफल रहे। उन्होंने बताया कि जीआरपी और राजकीय रेलवे पुलिस (आरपीएफ) खासकर मानव तस्करी के पहलू से मामले की संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि लड़कियों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

27 मिनट ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

60 मिनट ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

1 घंटा ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

10 घंटे ago