National

बिहार की बेटी बनी त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री; PM मोदी ने दी बधाई

कमला प्रसाद बिसेसर अब त्रिनिदाद और टोबैगो की नई प्रधानमंत्री होंगी। कैरेबियायी सागर क्षेत्र के देश त्रिनिदाद और टोबैगो के चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर के नेतृत्व वाली यूनाइटेड नेशनल कांग्रेस को जीत मिली है और कमला का दोबारा प्रधानमंत्री बनना तय लगता है।

कमला प्रसाद बिसेसर का बिहार से खास कनेक्शन है। उनका संबंध राज्य के बक्सर जिले से है। बक्सर जिले के भेलपुर गांव में एक मकान है जिसपर कमला प्रसाद बिसेसर के नाम का नेम प्लेट आज भी लगा हुआ है। अब त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री बनने के बाद बक्सर के उनके गांव में लोग खुश हैं।

कमला प्रसाद बिसेसर इससे पहले साल 2010 में भी चुनाव जीत चुकी हैं। उस समय भी वो प्रधानमंत्री बनी थीं। प्रधानमंत्री बनने के कुछ बरसों बाद वो अपने परिवार की जड़े तलाशने बक्सर भी आई थीं। इसके बाद उन्होंने अपने पुरखों के गांव भेलुपुर को खोज निकाल था। उस वक्त भेलुपुर के लोगों ने वहां उनका जोरदार स्वागत किया था।

दरअसल कमला प्रसाद बिसेसर के बारे में बताया जाता है कि उनके परदादा रामलखन मिश्रा को अंग्रेज जबरन अपने साथ त्रिनिदाद-टोबैगो लेकर गए थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अंग्रेज उनके दादा को मजदूरी करवाने के लिए अपने साथ ले गए थे। त्रिनिदाद और टोबैगो की पूर्व प्रधानमंत्री कमला (73) 2010-2015 तक प्रधानमंत्री थीं। वह दूसरी बार प्रधानमंत्री बन रही हैं। वह देश का नेतृत्व करने वाली एकमात्र महिला हैं।

PM मोदी ने दी जीत की बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कमला प्रसाद बिसेसर को जीत की बधाई दी है और भारत के साथ उसके पारिवारिक संबंधों तथा दोनों देशों बीच घनिष्ठ संबंधों का उल्लेेख करते हुए दोनों देशों के लोगों की भलाई के लिए मिल कर काम करने की इच्छा जाहिर की है।

पीएम मोदी ने एक्स पर एक संदेश में लिखा, “ चुनावों में जीत पर एमपीकमला (कमला प्रसाद-बिसेसर) को हार्दिक बधाई। हम त्रिनिदाद और टोबैगो के साथ अपने ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ और पारिवारिक संबंधों को हृदय से लगाते हैं। मैं अपने लोगों की साझा समृद्धि और कल्याण के लिए हमारी साझेदारी को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं।”

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

4 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

4 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

5 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

5 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

5 घंटे ago