National

सुहागरात पर नवदंपति प्रदीप-शिवानी की कैसे हो गई मौ’त? फिर सामने आई चौंकाने वाली बात

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

सुहागरात के दिन दुल्हन और दूल्हे की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि सुहागरात के दिन शनिवार की रात 11:45 के बाद मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया था. इस मैसेज को पढ़ने के बाद दोनों पति-पत्नी के बीच करीब एक घंटे तक विवाद हुआ और फिर पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद परिवार के लोगों को बचाने के लिए उसने खुद आत्महत्या भी कर ली.

श्रीरामनगरी अयोध्या के सहादतगंज क्षेत्र में शनिवार को प्रदीप शादी के बाद अपनी पत्नी शिवानी को विदा कराकर घर आया था. शुक्रवार को दोनों की शादी हुई थी. देर रात तक परिवार के लोग रस्म-रिवाज को पूरा कर चुके थे और दूसरे दिन रिसेप्शन की तैयारी में जुट गए थे.प्रदीप और शिवानी को आराम करने के लिए कमरे में भेज दिया गया था. लेकिन, जब सुबह दोनों काफी देर तक कमरे के बाहर नहीं निकले तो परिवार के लोगों को चिंता हुई. काफी आवाज देने और दरवाजा खटखटाने पर भी कोई हरकत न होने पर लोगों ने खिड़की से अंदर झांका.

अंदर का नजारा देखकर परिवार को लोग हैरान रह गए. शिवानी बेड पर पड़ी थी और प्रदीप छत से लटका हुआ था. आनन फानन में इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर दोनों के शव को बाहर निकाला.सीओ सिटी शैलेन्द्र कुमार के मुताबिक पति प्रदीप के मोबाइल पर एक मैसेज मिला था जो उसने खुद अपने दूसरे नंबर से किया था.

आशंका है कि मैसेज के माध्यम से वह पत्नी शिवानी के पुराने रिलेशनशिप के बारे में जानने की कोशिश कर रहा था. लेकिन, पत्नी शिवानी अपने मायके से मोबाइल नहीं लाई थी. इस बीच दोनों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि प्रदीप ने पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद सुसाइड कर लिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिवानी के गले पर चोट के निशान मिले हैं. यह निशान नाखूनों के हैं. रगड़ के भी निशान मिले है.

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

5 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

6 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

6 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

11 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

18 घंटे ago